राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, 11 महीने बाद शिलॉन्ग कोर्ट से राहत…

सोनम रघुवंशी को राजा रघुवंशी हत्या कांड में 11 महीने बाद शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल गई। हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब उसे राहत मिली है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी की कहानी ने देश को हिला कर रख दिया था। 23 मई 2025 को दोनों हनीमून पर मेघालय गए थे, लेकिन अचानक उनकी गायब होने की खबर आई। कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली, और हत्या करने की बात सामने आई। हत्याकांड के बाद सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

सोनम की गिरफ्तारी के बाद यह सच्चाई सामने आई कि उसने अपने पति को मारने के बाद चुपचाप इंदौर लौटकर प्रेमी से मिलकर योजना को अंजाम दिया।

बता दें, मेघालय के शिलॉन्ग में 11 महीने तक जेल में रहने के बाद, सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। उसे पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शिलॉन्ग की अदालत ने 11 महीने बाद उसे जमानत दे दी हैं।

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। 23 मई 2025 को हनीमून के दौरान गायब हुए राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को एक खाई में मिली थी। सोनम ने बाद में इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की थी।

सोनम के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर आरोप थे, लेकिन 10 जून को उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह शिलॉन्ग जेल में बंद थी। अब उसे जमानत मिल गई है और उसका परिवार मामले में कानूनी मदद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button