शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, खौफनाक फायरिंग से हड़कंप

इसी दौरान मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी की दुकान के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक चारपहिया वाहन आकर रुका.

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद में कुछ जगहों पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया था…अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या कर दी गई है…इस घटना से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है…

जानकारी के लिए बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई…PA चंद्रनाथ को 4 गोलियां मारी गई है…कोलकाता के मध्यमग्राम में हत्या की गई है…

घटना को लेकर जानकारी बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक खौफनाक घटना घटी.जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ रात लगभग 10:20 बजे विधानसभा का काम निपटाकर अपनी SUV से माइकलनगर स्थित घर लौट रहे थे.इसी दौरान मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी की दुकान के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक चारपहिया वाहन आकर रुका.

इस बीच, दो बाइक पर सवार चार हमलावर गाड़ी के पास पहुंचे और बिना समय गंवाए चंद्रनाथ रथ पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. हमले में रथ को सीने और पेट में गोली लगी, जबकि उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी सीने, पेट और पैर में घायल हो गए. हमलावर, जिनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, गोलीबारी के तुरंत बाद फरार हो गए.

स्थानीय लोगों ने रथ और बेरा को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Back to top button