
Lucknow: उत्तर प्रदेश के शिक्षा और बाल विकास मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए लोकप्रिय कविताएं, जैसे ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’, झूठ बोलने की आदत को बढ़ावा देती है।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, “इंग्लिश पोयम्स बच्चों को झूठ बोलना सिखाती हैं। ये कविताएं झूठी हैं और बच्चों के चरित्र निर्माण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।” उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन सामग्री पर नजर रखने की सलाह दी।
योगेंद्र उपाध्याय के इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग उनके दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह बच्चों की कल्पना और मनोरंजन पर अनावश्यक रोक लगा सकता है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल बच्चों में ईमानदारी और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्कूलों में पाठ्यक्रम और अतिरिक्त सामग्री की समीक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।








