विधानसभा के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर विधानसभा के बाहर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बाद में इको गार्डन भेजा।

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर खूब जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के पोस्टरों पर प्रमुख रूप से लिखा था “निशाने पर लोकतंत्र”। इसके अलावा उन्होंने “लोकतंत्र बना लूट तंत्र” के नारों के साथ अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई।

पुलिस ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में इको गार्डन भेज दिया। विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना और जनता के बीच अपनी आवाज पहुँचाना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button