थलापति विजय का सरकार बनाने का दावा, आज शाम करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

टीवीके चीफ थलापति विजय ने कहा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। आज शाम 4:30 बजे वह राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं

Chennai: तमिलनाडु की राजनीतिक सियासत में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। टीवीके चीफ थलापति विजय ने दावा किया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक संख्या मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, विजय आज शाम 4:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। माना जा रहा है कि विजय इस बार लेफ्ट पार्टी और अन्य सहयोगियों की पूरी लिस्ट लेकर जाएंगे, ताकि राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने की स्थिति स्पष्ट रूप से पेश की जा सके। राजनीतिक विश्लेषक इसे तमिलनाडु में आगामी सियासी गठबंधन और सरकार गठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button