दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज भी मौसम के करवट लेने के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश और बिजली गरजने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की भी संभावना व्यक्त की गई है।

बारिश होने की स्थिति में दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना हो सकता है और लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों के लिए यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव के चलते सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button