Agra News: फोन कॉल के जरिए हैक हुआ व्हाट्सएप, साइबर ठगों ने अकाउंट से उड़ाए हजारों

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा में ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी इलाके में साइबर ठगों ने एक महिला के मोबाइल और UPI अकाउंट को निशाना बनाया

उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में साइबर ठगों ने बड़ा कारनामा कर दिया है…इसलिए आपको सावधान रहने की जरुरत है…और संदिग्ध फोन कॉल उठाने से पहले सतर्क हो जाए…

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा में ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी इलाके में साइबर ठगों ने एक महिला के मोबाइल और UPI अकाउंट को निशाना बनाया और फोन कॉल के जरिए व्हाट्सएप को हैक कर लिया…

इसके बाद में व्हाट्सएप हैक कर 88 हजार रुपये उड़ा लिए…SBI और PNB खाते से रकम निकाली गई है…

इस मामले में अब पीड़िता सर्वेश वर्मा ने थाने में तहरीर दी है…साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है…

Related Articles

Back to top button