
डेस्क : चेन्नई से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी AIADMK में गहरी दरार की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़। चेन्नई।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 12, 2026
AIADMK में महाविस्फोट! EPS पर ‘DMK डील’ का आरोप, 40 MLA बागी खेमे में
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक AIADMK अब पूरी तरह दो फाड़ हो चुकी है। करीब 40 विधायकों ने C.V. शन्मुगम खेमे का समर्थन करते हुए स्पीकर से SP वेलुमणि को… pic.twitter.com/eb8LbuguPs
जानकारी के अनुसार, लगभग 40 विधायकों ने C.V. शन्मुगम खेमे का समर्थन करते हुए विधानसभा स्पीकर से अपील की है कि SP वेलुमणि को विधायक दल का नेता मान्यता दी जाए। वहीं दूसरी ओर EPS खेमे में केवल 17 विधायक ही बचे होने की चर्चा है।
इस घटनाक्रम ने AIADMK की आंतरिक स्थिति को और भी जटिल बना दिया है। C.V. शन्मुगम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता EPS मुख्यमंत्री बनने के लिए DMK के संपर्क में थे।
शन्मुगम गुट का दावा है कि जैसे ही यह जानकारी पार्टी विधायकों तक पहुंची, कई विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया और धीरे-धीरे बगावत का रूप ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, बागी गुट अब तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए TVK को समर्थन देने पर भी विचार कर रहा है, जिससे राज्य की सत्ता संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर AIADMK और EPS की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है।









