
तेलंगाना में चर्चित POCSO मामले में आरोपी बंदी बगीरथ ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वह BJP के एक केंद्रीय मंत्री का बेटा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सरेंडर के बाद उसे जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उस पर कानूनी दबाव और बढ़ गया था।
आरोप है कि 25 वर्षीय बंदी बगीरथ ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न और रेप किया। ये मामला सामने आने के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी चर्चा में है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।









