बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली BJP के नए अध्यक्ष,पंजाब,हरियाणा और त्रिपुरा में भी फेरबदल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने कई राज्यों के सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके तहत देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा राज्य में नए चेहरों को संगठन की कमान सौंपी गई है।

दिल्ली और पंजाब में नए नेतृत्व को मौका
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों (Keval Singh Dhillon) को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

हरियाणा और त्रिपुरा में इन चेहरों पर जताया भरोसा
इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय (Abhishek Debroy) को त्रिपुरा बीजेपी के नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हरियाणा में पार्टी ने महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अर्चना गुप्ता (Archana Gupta) को हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चुनाव और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए इन सभी राज्यों में यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button