कुशीनगर का ‘फाजिलनगर’ अब कहलाएगा ‘पावागढ़’, सीएम योगी बोले- हम क्यों फाजिल कहेंगे?

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को एक बड़ी सौगात देते हुए ऐतिहासिक ऐलान किया है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि कुशीनगर के ऐतिहासिक कस्बे ‘फाजिलनगर’ का नाम अब बदल दिया जाएगा और इसे नया नाम ‘पावागढ़’ दिया जाएगा। नाम बदलने के फैसले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा, “हम इसे क्यों फाजिल कहेंगे? अब इसका नाम पावागढ़ होगा।”

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे पर पिछली सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ कट्टा बनवाती थीं, लेकिन आज हमारी सरकार में कट्टे नहीं बल्कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें बन रही हैं, जो देश की रक्षा कर रही हैं। सीएम ने कहा, “जब हमारा जवान मिसाइल दागता है, तो पाकिस्तान ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता है।”

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए सीएम योगी ने साफ किया कि उनकी सरकार ने राज्य के शोहदों को पूरी तरह से ठीक कर दिया है। अपराधियों और उपद्रवियों को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो अपराधी प्यार की बोली से नहीं माना, उसे गोली की भाषा से समझाया और शांत किया गया है। उत्तर प्रदेश में अब कट्टा संस्कृति खत्म हो चुकी है और विकास का नया युग शुरू हुआ है।

Related Articles

Back to top button