दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत ! जल्द होगी मानसून की एंट्री , IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज से आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। 11 जून को दिल्ली के साथ NCR में बारिश होने की संभावना है। 11-12 जून को 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 13 जून तक बारिश का मौसम रहेगा।

वही मौसम विभाग ने कहा है कि 9 और 10 जून को दिल्ली-NCR में हल्के बादल छाए रहेंगे। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मंगलवार और बुधवार शाम को मौसम में बदलाव की संभावना है। हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक, 9 और 10 जून को बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के आसार हैं, लेकिन चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली में मैक्सिमम टेम्परेचर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

70 km की स्पीड से चल सकती है हवाएं

वहीं, 11 जून से बारिश और 70 km की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने 11 जून को दिल्ली के साथ-साथ NCR के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने और शाम के समय गरज और बिजली के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, इस दिन भी मैक्सिमम टेम्परेचर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

साथ ही, 12 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भी ज़ोरदार असर देखने को मिलेगा। दिल्ली-NCR में सुबह से पहले दोपहर में हल्के बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, आंधी-तूफ़ान और हल्की बारिश होगी। हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दोपहर और शाम को गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button