महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी ने पौने दो लाख मूल मंत्र पाठ करने वाली संगत को किया सम्मानित

चित्रकूट। महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का घर-घर जाकर पाठ करने वाली संगत को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 40 दिनों से लगातार चल रहे श्री सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी के भोग भी डाले गए।

इस मौके पर भोली मनचंदा ने कहा कि 40 दिन तक चले इस आयोजन में समूह साध संगत ने भरपूर सहयोग दिया। हरमीत कौर ने बताया कि मूल मंत्र के पाठ की इस शृंखला में सवा लाख बार जाप का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन संगत ने इसे पार करते हुए एक लाख 77 हजार 783 बार मूल मंत्र का पाठ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

भाई धर्म सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को अपनी आने वाली पीढ़ी को गुरबाणी से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर माताओं से अनुरोध किया कि वे अपने घरों में यह नियम अवश्य बनाएं कि बच्चे स्कूल जाने से पहले प्रतिदिन मूल मंत्र का पाठ जरूर किया करें। कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पाठ करने वाली समस्त संगत को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

इस दौरान हरबंस कौर, पपिन्द्र कौर, पिंकी कौर, एडवोकेट नीलम कौर, मोहिनी सोढ़ी, दीपिका छाबड़ा, रीना भारती, राजेंद्र कौर, गुरमीत बेदी, कांति सचदेवा, बेबी कौर, टिंकल सोढ़ी, बबनीश कौर, परम कौर, चिंकी बतरा, हरप्रीत कौर, रोजी कौर और गुरविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button