यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई, 157 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही रेंज रोवर हुआ चालान

आगरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर ने 157 km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही एक रेंज रोवर कार और 144 km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही एक MG हेक्टर कार पकड़ी गई है। दोनों कारों का दो-दो हजार रुपये का चालान किया गया है। रेंज रोवर कार का रजिस्ट्रेशन हाई टेक ऑडियो इमेज LLP, सेक्टर 138, नोएडा के नाम पर है।

वही MG हेक्टर का रजिस्ट्रेशन रानी मंडी, डीग गेट, मथुरा निवासी राधा किशन अग्रवाल के नाम पर है। 1 से 19 जून के बीच यमुना और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 4,250 गाड़ियों का चालान किया गया है। उक्त गाड़ियों के ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियों को तय स्पीड 100 km प्रति घंटे से ज़्यादा स्पीड से दौड़ाया।

गाड़ियों की स्पीड 100 km प्रति घंटा तय की गई है

एक्सीडेंट रोकने के लिए लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड 100 km प्रति घंटा तय की गई है। गाड़ियों की स्पीड पर नज़र रखने के लिए दोनों एक्सप्रेसवे पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं। ड्राइवर स्पीडोमीटर देखकर गाड़ी धीमी करके उससे बचने की कोशिश करते हैं। एक्सीडेंट रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोनों एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर लगाए हैं।

अब तक 4,250 से ज़्यादा गाड़ियों का चालान किया जा चुका

वही DCP ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि यमुना और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की तेज़ स्पीड भी हादसों की एक बड़ी वजह है। हादसों को रोकने के लिए 100 km प्रति घंटे की स्पीड लिमिट से ज़्यादा स्पीड वाली गाड़ियों को इंटरसेप्टर से चलाया जा रहा है। 1 से 19 जून के बीच अब तक 4,250 से ज़्यादा गाड़ियों का चालान किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button