भाजपा पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, खुले सीवर में उतरकर काटा केक, जनप्रतिनिधियों की मनाई प्रतीकात्मक तेरहंवी

आगरा में भाजपा पार्षद के विरोध का एक अनोखा तरीका चर्चा का विषय बन गया है। नाला सफाई न होने से नाराज पार्षद खुद नाले में उतर गए और स्थानीय लोगों के साथ वहीं खड़े होकर जन्मदिन का केक काटा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नगर निगम के दावों पर उठे सवाल

वायरल वीडियो ने स्मार्ट सिटी आगरा और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर नगर निगम मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद का इस तरह विरोध करना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है मामला

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो नगला धनी नई विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां के भाजपा पार्षद किशन ने नाले की सफाई नहीं होने के विरोध में यह अनोखा तरीका अपनाया। वीडियो में उनके साथ स्थानीय लोग भी नाले के भीतर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

12 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सफाई का आरोप

आरोप है कि नाले की सफाई को लेकर करीब 12 बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर पार्षद ने विरोध जताने के लिए अपना जन्मदिन नाले में ही मनाया। वीडियो में मौजूद लोग स्मार्ट सिटी को लेकर नारेबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था और मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर भी इस घटना के बाद चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button