जेल कम, बाहर ज्यादा ! साल में 91 दिन जेल से लापता रहते हैं बाबा राम रहीम, आंकड़ों से हुआ बड़ा खुलासा

चंडीगढ़: दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की कठोर सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की जेल यात्रा और बार-बार मिलने वाली पैरोल को लेकर एक चौंकाने वाला सांख्यिकीय (Statistical) विश्लेषण सामने आया है। राम रहीम को हाल ही में 26 मई, 2026 को 30 दिनों की पैरोल दी गई थी, जो 24 जून, 2026 को समाप्त हो गई। यह 16वां मौका था जब डेरा प्रमुख को जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी।

25 अगस्त, 2017 को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद से 27 जून, 2026 तक राम रहीम को जेल में कुल 3,228 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवधि के दौरान वह कुल 16 बार पैरोल और फर्लो (अवकाश) पर जेल से बाहर आ चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, राम रहीम ने अब तक कुल 435 दिन और 12 घंटे जेल की सलाखों से बाहर बिताए हैं। यह समय उनकी कुल सजा के दिनों का लगभग 13.5% हिस्सा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जेल से बाहर बिताए गए इन 435.5 दिनों में से 301.5 दिन (लगभग 69 फीसदी) सिर्फ पैरोल पर बीते हैं, जो सजा की अवधि में नहीं जुड़ते हैं। रिकॉर्ड बताते हैं कि साल 2022 से राम रहीम हर साल औसतन 91 दिन यानी साल का 25% हिस्सा जेल से बाहर बिता रहे हैं। साल 2026 में भी वह अब तक 70 दिन पैरोल पर बाहर रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button