एक्शन में कानपुर पुलिस… एक रात में दो ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, चार आरोपी गिरफ्तार

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। गुजैनी और ग्वालटोली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

गुजैनी में लूट कांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी दबोचे गए

पहली मुठभेड़ गुजैनी थाना इलाके में फतेहपुर रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, 21 जून को एक गैंग एक महिला से मंगलसूत्र, सोने की चाबी का चेन और दूसरे गहने लूटने की फिराक में था। सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। इसी बीच बाइक पर भाग रहे दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अकरम और जावेद अख्तर के पैर में गोली लगी और दोनों आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।

ग्वालटोली में हुई गोलीबारी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

वही दूसरी कार्रवाई ग्वालटोली थाना इलाके में स्थित टेप्को मिल इलाके में हुई। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी वहां मौजूद हैं। पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हरि सिंह उर्फ ​​शुभम के पैर में गोली लगी, जबकि अनुराग खुराना उर्फ ​​शैबी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, तीसरा आरोपी ऋषभ उर्फ ​​मंगू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों पर अरविंद पासवान पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मौके से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस और दूसरे सबूत भी बरामद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button