सात समंदर पार फिल्म ‘प्रलय’ की होगी शूटिंग, रणवीर सिंह ने शुरू की तैयारी, नए रूप में आएंगे नजर

इन दिनों रणवीर सिंह अलग-अलग वजहों से खबरों में हैं। एक तरफ ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने इतिहास रच दिया है, तो दूसरी तरफ उन्होंने ‘डॉन 3’ से हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिस पर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था। बता दे कि ‘डॉन 3’ को लेकर फरहान अख्तर के साथ हुए विवाद के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस भी जारी किया था, हालांकि बाद में एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब रणवीर अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर खबरों में हैं, जिसकी शूटिंग एक्टर जल्द ही शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इंडिया में नहीं, बल्कि विदेश में हो रही है और रणवीर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

प्रलय की शूटिंग सात समंदर पार होगी

रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इस साल सितंबर से जय मेहता की आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। वही फिल्म की शूटिंग इंडिया में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होगी। यह फिल्म बॉलीवुड में ज़ॉम्बी एपोकैलिप्स जॉनर की नई फिल्म मानी जा रही है, जो काफी समय से चर्चा में है। रणवीर सिंह के फैंस इस फिल्म की खूब चर्चा कर रहे हैं। खासकर ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद, दर्शक रणवीर को नए लुक में देखने के लिए उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि 2026 के दूसरे हाफ में रणवीर सिंह जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

रणवीर सिंह ने प्रलय की तैयारी शुरू कर दी है

रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रलय’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें मेंटल और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की ज़रूरत है। यानी रणवीर एक बार फिर अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’ और ‘धुरंधर’ सभी फिल्मों में रणवीर ने अपने अलग-अलग लुक दिखाए हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म VFX और स्पेशल इफेक्ट्स पर बहुत ज़्यादा डिपेंड करेगी, जिसके चलते प्रोडक्शन टीम हर डिटेल पर ध्यान दे रही है। जय मेहता और पूरी टीम बड़े स्केल पर विजुअल डिटेलिंग, स्क्रीनप्ले पर काम कर रही है।

जाने क्या हो सकती है प्रलय की कहानी?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में ज़ॉम्बी एपोकैलिप्स की थीम दिखाई जाएगी। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एपोकैलिप्स से बचने के लिए किसी भी बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे। बताया जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन, जो हाल ही में ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ को लेकर सुर्खियों में थीं और खूब तारीफें बटोरी थीं, रणवीर सिंह के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button