दुनिया का सबसे अदभुत इंसान ! इन्हे गर्मी के समय में सर्दी और सर्दी के समय में लगती है गर्मी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को गर्मी के समय में सर्दी और सर्दी के समय में गर्मी लगती है और वह गर्मी के समय में दो-दो तीन-तीन कंबल ओढ़ कर रखते हैं, उसे व्यक्ति का नाम है संतलाल, संतलाल ने बताया कि उसे चेक करने के लिए अमेरिका से भी डॉक्टर की टीम आ चुकी है लेकिन मुझे नॉर्मल ही बताया गया है, कोई बीमारी नहीं है।

जून के इस मौसम में जहाँ आम इंसान गर्मी से परेशान रहता है । वहीं संतलाल है कि उससे पसीने की एक बूँद तक भी नहीं आती है। संतलाल ऐसा अजूबा है कि उसे ठंड के मौसम में गर्मी और गर्मी के मौसम में ठंड लगती है।

सर्दियों में बर्फ पर लेटता है संतलाल

मौसम भी इस इंसान के आगे हार मान लेता है। लेकिन सोचिए जब हड्डी ठंड से कांप रही हो, तो वह इंसान बर्फ पर लेटा हो। वह सुबह 5 बजे उठता है और तालाब में नहाता है और पूरा दिन पानी में बिताता है।

संतलाल को कोई बीमारी नहीं

संतलाल ने बताया कि वह बचपन से ही ऐसा है। उसे कभी कोई बीमारी नहीं हुई। संतलाल की बहू ने कहा कि जिला प्रशासन भी संतलाल को सम्मानित कर चुका है और उसकी मदद भी की है। बाहर से डॉक्टरों की टीम भी आई और उसकी जांच की। लेकिन सांच को आंच नहीं वाली कहावत हुई। संतलाल आगे बताते हैं कि उन्होंने बर्फ पर सबसे लंबे समय तक लेटने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। लोग इस व्यक्ति को नाम से कम लेकिन मौसम विभाग के नाम से ज्यादा जानते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर ?

डॉक्टर ने कहा कि संतलाल को कोई बीमारी नहीं है। उनके साथ जो भी हो रहा है वह सिर्फ और सिर्फ कुदरत की ही देन है। उन्होंने कहा कि वह संतलाल को पर्सनली जानते हैं। वह हर साल अस्पताल में भर्ती होते हैं और उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button