E25 Ethanol Petrol पर सरकार का बड़ा अपडेट, मंत्री हरदीप पुरी बोले- अभी सिर्फ टेस्टिंग, लॉन्च पर नहीं हुआ फैसला

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच सरकार ने E25 Ethanol Petrol को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पेट्रोलियम मंत्री...

नई दिल्ली: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच सरकार ने E25 Ethanol Petrol को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि 25 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (E25) को अभी बाजार में उतारने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल इस ईंधन की केवल टेस्टिंग की जा रही है और सरकार वैज्ञानिक अध्ययन व विशेषज्ञों की राय के आधार पर आगे का फैसला करेगी।

E25 पेट्रोल को लेकर अटकलों पर लगा विराम

देश में E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार और स्कूटर में आई खराबी के लिए एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसी बीच E25 को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि E25 Ethanol Fuel अभी परीक्षण के चरण में है और इसे लागू करने की कोई तय समयसीमा नहीं है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार किसी भी फैसले से पहले सभी तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी और वाहन कंपनियों, विशेषज्ञों समेत सभी हितधारकों से बातचीत की जाएगी।

इंजन खराब होने की शिकायतों पर सरकार का जवाब

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पहले एथेनॉल मिश्रित ईंधन से इंजन खराब होने की जो शिकायतें सामने आई थीं, उनकी जांच में कई मामलों में कारण ईंधन नहीं बल्कि अन्य तकनीकी वजहें पाई गईं।

सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रण को लेकर फैसले वैज्ञानिक प्रमाणों और लंबे समय के अध्ययन के बाद ही लिए जाएंगे।

माइलेज पर कितना पड़ेगा असर? नितिन गडकरी ने बताई वजह

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल का कैलोरीफिक वैल्यू पेट्रोल की तुलना में कम होता है, जिसकी वजह से माइलेज में मामूली बदलाव आ सकता है। हालांकि इसका असर सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और ड्राइविंग तरीके पर भी निर्भर करता है।

सरकार देगी वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा

केंद्र सरकार का लक्ष्य देश में वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि आने वाले समय में लोगों के पास फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल और मेथनॉल जैसे अन्य किफायती ईंधनों के विकल्प उपलब्ध होने चाहिए।

Related Articles

Back to top button