
बॉलीवुड के फेसम एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस केस में 3 महीने जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए एक्टर पर जुर्माना भी लगाया है। सज़ा बरकरार रखते हुए राजपाल ने यादव के बर्ताव को ‘संदिग्ध’ बताया और अधिकारियों से उन्हें वापस जेल भेजने को कहा।
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी सज़ा बरकरार रखी और उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में एक्टर का रवैया संदिग्ध रहा है।
मामला साल 2010 का है, जब 5 करोड़ का लोन लिया था
यह पूरा मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और इसके बाद वह समय पर लोन नहीं चुका पाए। कंपनी को लौटाए गए चेक बाउंस बताए गए और इस वजह से मामला कोर्ट पहुंच गया।
2018 में उन्हें छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी
अप्रैल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराते हुए छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद, 2019 में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को मान लिया। फिर से एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि 2025 के आखिर तक सात अलग-अलग मामलों में करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था, जिसमें यादव को हर मामले में करीब 1.35 करोड़ रुपये चुकाने थे।









