
नई दिल्ली : बाहुबली स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी का नाम काफी समय से चर्चा में है.बता दे कि एक पीरियड ड्रामा एक्शन-थ्रिलर, फौजी ने सिनेमाई गलियारों में जबरदस्त धूम मचा रखी है. अब मेकर्स ने फौजी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इसके साथ ही प्रभास स्टारर फौजी का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें एक्टर का डरावना लुक सामने आया है. आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल में जानते हैं-
जाने फिल्म फौजी कब रिलीज होगी ?
प्रभास स्टार फौजी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट एक साल पहले की गई थी. इस मूवी में 1940 में ब्रिटिश राज के दौरान एक सैनिक की बहादुरी की कहानी दिखाई जाएगी. अब फौजी के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जिसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी.
प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी का प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स और टी सीरीज जैसे बड़े फिल्म बैनर के तहत किया गया है. अब मेकर्स ने फौजी की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। इसके साथ ही फिल्म से प्रभास का एक इंटेंस लुक वाला धांसू पोस्टर भी शेयर किया गया है।
कास्ट में कई अभिनेता है शामिल
फिल्म फौजी 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म को साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है। वहीं फौजी की कास्ट में प्रभास, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, इमांवी, अनुपम खेर और राजेश शर्मा शामिल हैं।
फौजी की रिलीज़ डेट अनाउंस होने और नए पोस्टर को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फौजी का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का टॉपिक बन गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म फौजी के सेट पर एक बॉलीवुड एक्टर को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया था, जिससे उसकी हालत सीरियस हो गई और उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। उसकी हालत अभी स्टेबल है।









