मुरादाबाद में कैंसिल ऑर्डर्स के नाम पर बड़ा खेल, 1.31 करोड़ रुपये के माल गबन का खुलासा

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में डिलीवरी हब के कैंसिल ऑर्डर्स में बड़ा घोटाला सामने आया है। पुलिस ने कैंसिल किए गए ऑर्डर्स के करीब 1.31 करोड़ रुपये के माल के गबन का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

सामानों को वापस करने के नाम पर हेराफेरी की और बाद में उन्हें बेच दिया

पुलिस जांच में सामने आया कि डिलीवरी हब के कुछ कर्मचारियों ने कैंसिल हुए ऑर्डर्स को सेलर तक वापस भेजने के बजाय बीच रास्ते में ही गायब कर दिया। आरोपियों ने इन सामानों को वापस करने के नाम पर हेराफेरी की और बाद में उन्हें बेच दिया।

कीमत लगभग 1.31 करोड़ रुपये बताई जा रही

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैंसिल किए गए प्रोडक्ट बरामद किए। पुलिस ने 32 कट्टों में भरे करीब 1,000 कैंसिल सामान बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैंसिल ऑर्डर्स को रोककर उन्हें बाजार में बेच देते थे और इससे मिलने वाली रकम का आपस में बंटवारा करते थे। इस पूरे मामले में डिलीवरी हब के कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button