UP : मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, परिजनों को सौपी 20 – 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को यानी की कल सहादतगंज के गुलाब नगर इलाके में 2 सफाई कर्मचारियों की मौत का मामला सामने आया था। 3 सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए उतरे थे। इसी बीच दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि एक सफाई कर्मचारी का इलाज अभी भी जारी है। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अम्बरगंज, गुलाब नगर में सीवर की सफाई के दौरान दुःखद दुर्घटना से दो सफाई कर्मियों की निधन होने की सूचना मिलने पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया एवं प्रदेश सरकार द्वारा परिजनों को 20 – 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button