महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, अलसी के बीज से घर पर ही करें नेचुरल केराटिन ट्रीटमेंट; बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी

लखनऊ। बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए लोग अक्सर सैलून जाकर महंगा केराटिन ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यही काम घर बैठे बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से भी किया जा सकता है। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन E और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और यह आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ता।

घर पर ऐसे बनाएं अलसी के बीज का केराटिन हेयर जेल

इसके लिए आपको चाहिए दो चम्मच अलसी के बीज, तीन चम्मच चावल, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल। सबसे पहले एक बर्तन में अलसी के बीज और चावल डालकर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं। जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद सूती कपड़े की मदद से पानी छान लें। छने हुए बीज और चावल के मिश्रण को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं। अगर आपको डैंड्रफ या किसी तरह का इन्फेक्शन नहीं है, तो ही नारियल तेल डालें। आखिर में छना हुआ गाढ़ा पानी भी इसी मिश्रण में मिला दें—बस तैयार है आपका नेचुरल केराटिन हेयर मास्क।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और फिर बालों का ढीला जूड़ा बांधकर कवर कर लें। कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर नतीजों के लिए इसे हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है। हालांकि, पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके।

Disclaimer: इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। इन्हें किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न समझें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button