इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का जलवा, 3 दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये, बनी सुपरहिट

डेस्क : इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म तीन दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

फिल्म कमाई के मामले में आगे निकल गई

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ से हुआ, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म कमाई के मामले में आगे निकल गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई दर्ज की है।

तीसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया

वही ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की, जबकि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 33 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बता दे कि फिल्म का पहले वीकेंड का नेट कलेक्शन करीब 81.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 98 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आवारापन 2’ करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म ने महज तीन दिनों में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है और इसे इमरान हाशमी के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button