CM विजय ने पेश किया 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर रहा फोकस

चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कई कल्याणकारी योजनाओं और निवेश पहलों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने इसे “100 Days of Governance – A Government for Generations” थीम के तहत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस महिला सुरक्षा, किसानों के कल्याण, युवाओं के कौशल विकास और पारदर्शी प्रशासन पर रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए Singappen Special Task Force for Women Safety का गठन किया गया है।

Thaimaaman Thanga Mothiram योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी, जिसके लिए 560 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं Annai’s Seer Scheme के तहत पात्र महिलाओं को शादी के लिए 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशम की साड़ी दी जाएगी।

Vetri Skill Training Scheme के तहत 12 लाख छात्रों और 1 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार ने Perunthalaivar Kamarajar Breakfast Scheme का विस्तार करते हुए 15.14 लाख अतिरिक्त छात्रों को लाभ देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, किसानों के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी की घोषणा की गई है। इसके अलावा गन्ना और धान के लिए प्रोत्साहन राशि, पेयजल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और ग्रामीण संपर्क जैसे क्षेत्रों में भी योजनाओं का जिक्र किया गया।

सरकार ने Vetri Tamil Nadu Investment Conclave 2026 के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हासिल करने की बात कही। नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए STING के तहत 65 विशेष टास्क फोर्स बनाई गई हैं।

शासन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि तेज मंजूरी प्रक्रिया और फेसलेस संपत्ति पंजीकरण जैसे कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन की रिपोर्ट जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button