इमरान हाशमी के दर्दभरे रॉक सॉन्ग ने मचाया बॉलीवुड में तहलका…जानें उस पाकिस्तानी सिंगर के बारे में जिसने रातों-रात पाई शोहरत…

इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' के गाने 'लंबी जुदाई' ने कैसे बदली पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद की किस्मत? जानिए इस सुपरहिट गाने से जुड़ी पूरी कहानी।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्मों के गाने हमेशा से अपनी बेहतरीन मेलोडी और दर्दभरे बोल के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी फिल्मों का संगीत न सिर्फ सुपरहिट साबित हुआ, बल्कि कई नए और उभरते हुए गायकों की किस्मत भी चमका दी। ऐसा ही एक किस्सा एक पाकिस्तानी सिंगर से जुड़ा है, जिन्हें इमरान हाशमी की साल 2008 में आई हिट फिल्म ‘जन्नत’ के एक गाने ने रातों-रात बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिला दी थी।

यह गाना कोई और नहीं बल्कि फिल्म का बेहद लोकप्रिय और दर्दभरा ट्रैक ‘चार दिनों का प्यार हो रब्बा, लंबी जुदाई…’ था। इस खूबसूरत गाने को पाकिस्तानी गायक और संगीतकार कामरान अहमद ने खुद लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज से सजाया था। यह बॉलीवुड में कामरान अहमद का पहला बड़ा प्रोजेक्ट था और उनके द्वारा गाया गया यह रॉक-सैड सॉन्ग दर्शकों के दिलों में उतर गया। आज भी यह गाना टूटे दिलों वाले आशिकों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा माना जाता है।

कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म ‘जन्नत’ में इमरान हाशमी और सोनल चौहान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कमर्शियल सफलता के साथ-साथ इसका संगीत भी चार्टबस्टर साबित हुआ था। कामरान अहमद को इस गाने से शोहरत मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल ‘जन्नत 2’ भी आया था, और अब इसके तीसरे पार्ट यानी ‘जन्नत 3’ को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button