झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, देवेंद्र नाथ महतो बोले- ऐतिहासिक जीत, निकालेंगे आभार यात्रा

झारखंड सरकार के JSSC-CGL परीक्षा और TSR Data Processing Private Limited (TDPL) द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सफलता है।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14 परीक्षाओं को रद्द किया गया है, यह एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजबूत कानून और सुधारों के जरिए परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहिए। उन्होंने भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए बेहतर परीक्षा प्रणाली की मांग की।

उन्होंने बताया कि छात्र आंदोलन की सफलता को लेकर ‘आभार यात्रा’ निकालने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। यात्रा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

इससे पहले झारखंड सरकार ने TDPL से जुड़ी सभी भर्ती गतिविधियों को रद्द करने और 2014 से अब तक हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने का फैसला लिया था।

Related Articles

Back to top button