एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का फर्स्ट लुक शुक्रवार को रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल एकाउंट से इसका पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म में ‘बनी’ का मुख्य किरदार है, जिसे तापसी पन्नू ने निभाया है। बनी एक ऐसी महिला है, जिसकी बेटी लापता हो जाती है। लेकिन बेहद विपरीत परिस्थितियों में भी बनी किसी की भी परवाह किए बगैर संघर्ष करती है। इस फिल्म में एक मां के अपनी बेटी के लिए प्रेम को दिखाया गया है, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
‘सबकी आंखों से पट्टी जल्द उतरेगी’
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म गांधारी का पोस्टर जारी किया है। इसमें तापसी पन्नी बेहद गंभीर और संघर्षशील नजर आ रही हैं. तापसी के पीछे देवी की शैडो है. देवी के हाथों में त्रिशूल और गदा दिखाई दे रही है। इससे जाहिर है कि फिल्म की मुख्य किरदार ‘बनी’ को बेहद उग्र और संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। तापसी पन्नी के अलावा पोस्टर में चार अन्य किरदार और दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में इशवाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना ने भी अभिनय किया है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, ‘सबकी आंखों से पट्टी जल्द उतरेगी, गांधारी आ रही है। 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर गांधारी देखें।
इमोशनल और एक्शन थ्रिलर है ‘गांधारी’
फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लन हैं। वहीं इस फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर जारी हुए प्रेस रिलीज के मुताबिक, कनिका ढिल्लन ने बताया, ‘मैं एक ऐसी महिला की कहानी बताना चाहती थी, जिसने परिस्थितियों के मुताबिक चलने को अस्वीकार कर दिया और उसके विरोध के लिए संघर्ष के रास्ते को चुनती है। फिल्म में बनी की यात्रा बेहद कठिन, संघर्षशील और व्यस्तिगत है। गांधारी एक इमोशनल और एक्शन थ्रिलर फिल्म है।’
ढिल्लन ने आगे कहा कि देवाशीष मखीजा के सहयोग और इसमें कास्ट किए गए कलाकारों के कारण वे फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर आ रही है।









