
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा गांव में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक अर्धनिर्मित मकान के भीतर चारपाई पर एक युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बेखौफ बदमाशों ने युवक की गला रेतकर बेहद निर्मम तरीके से हत्या की और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
सुबह जब ग्रामीणों ने अर्धनिर्मित मकान में खून से लथपथ शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की भनक लगते ही मंझनपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे समदा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।









