कार्रवाई के बजाय इनाम,राम मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को मिली ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी

अयोध्या से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का एक बेहद हैरान कर देने वाला और विवादित फैसला सामने आया है। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को अब ट्रस्ट का नया महासचिव बना दिया गया है। इस फैसले के सामने आते ही धार्मिक और प्रशासनिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

गौरतलब है कि गोविंद देव गिरि के कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, वित्तीय अनियमितताओं और लूट के कई गंभीर आरोप सामने आए थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि आरोपों के बाद उन पर सख्त प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ट्रस्ट ने इसके बिल्कुल विपरीत फैसला लेते हुए उन्हें महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी है।

आरोपी कोषाध्यक्ष पर एक्शन लेने के बजाय उन्हें इस तरह प्रमोट (इनाम) दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच ट्रस्ट के इस कदम को लेकर भारी नाराजगी और हैरानी देखी जा रही है। मामले में अब तक ट्रस्ट की ओर से इस विवादित नियुक्ति पर कोई आधिकारिक सफाई जारी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button