मथुरा में SP ट्रैफिक के पेशकार दारोगा की गोली लगने से मौत… गोकुल बैराज के पास मिला शव…

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र में एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा पंकज कुमार का गोकुल बैराज के पास वर्दी में गोली लगा शव मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मथुरा के एसपी ट्रैफिक के पेशकार दरोगा पंकज कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरोगा का शव सदर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज के समीप वर्दी की हालत में पड़ा मिला, जिसके पास ही उनकी सर्विस पिस्टल भी बरामद हुई है।

बता दें, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक दरोगा पंकज कुमार मूल रूप से एटा जिले के निवासी थे और 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे।

शव के पास सर्विस पिस्टल मिलने के कारण मामला बेहद पेचीदा नजर आ रहा है। फिलहाल मथुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हत्या तथा आत्महत्या दोनों ही एंगलों से गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद से ही परिजनों और महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button