श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान हादसे का शिकार, पोल से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान एक पोल से टकरा गई। टक्कर के कारण विमान के फ्रंट नोज कोन सेक्शन में नुकसान हुआ है। हालांकि, हादसे में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट प्राधिकरण के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 (VT-NOG) को सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर छह पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया। घटना के तुरंत बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

बता दे कि हादसे के बाद एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। विमान के अगले हिस्से में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की परिस्थितियों और विमान को हुए नुकसान की जांच भी की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारे जाने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट का इंतजार है। एयरपोर्ट प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button