
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला में जन्माष्टमी के मौके पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक दोस्त बताए जा रहे हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर झांकी देखने के लिए निकले थे।
बता दे कि यह बड़ा हादसा गुरसहायगंज के डूंडवा बुजुर्ग बाईपास पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त जन्माष्टमी पर झांकी देखने के लिए आए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
वही हादसे की जानकारी मिलने के बाद इलाके में मातम छा गया। जन्माष्टमी की खुशियों के बीच तीन दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया।बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। डूंडवा बुजुर्ग बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।
फिलहाल हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने जन्माष्टमी के मौके पर तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई।









