
संभल: बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद को लेकर आज पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की टीम जांच के लिए पहुंचेगी। मस्जिद के ASI की संरक्षित भूमि पर बने होने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद अब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।
जानकारी के मुताबिक, बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद संभल के चौधरी सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित है। मस्जिद को लेकर कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत में मस्जिद के ASI की संरक्षित भूमि पर बने होने का दावा किया गया है। मामले को लेकर जिलाधिकारी (DM) से भी शिकायत की गई थी।
वही डीएम से शिकायत किए जाने के बाद अब इस मामले में ASI की ओर से जांच की जाएगी। जांच के दौरान टीम मौके पर पहुंचकर संबंधित स्थल और उपलब्ध रिकॉर्ड का निरीक्षण कर सकती है। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि संबंधित भूमि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की संरक्षित भूमि के दायरे में आती है या नहीं।
बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद को लेकर की गई शिकायत के बाद आज होने वाली ASI की जांच पर सभी की नजरें हैं। जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ASI की टीम के मौके पर पहुंचने और जांच की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।









