1 मिनट में 15 तमाचे…, रिश्वत न देने पर सिपाहियों ने इंजीनियर को पीटा, CCTV फुटेज वायरल

जल जीवन मिशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक ने दो सिपाहियों पर बाइक रोककर रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ...

जल जीवन मिशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक ने दो सिपाहियों पर बाइक रोककर रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह से की है। साथ ही घटना से संबंधित CCTV फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है।

दस्तावेज सही मिलने के बाद रुपये मांगने का आरोप

मिरहची थाना क्षेत्र निवासी सौरभ सिंह जल जीवन मिशन की भिटौना-टू साइट पर इंजीनियर हैं। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे साइट पर कास्टिंग का काम कराने के बाद वह बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे।

रास्ते में दो आरक्षियों ने उनकी बाइक रुकवा ली और दस्तावेज चेक किए। सौरभ सिंह के अनुसार, बाइक के सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद भी दोनों आरक्षियों ने उनसे रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

एक मिनट में 15 तमाचे मारने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान आरक्षी कपिल भारद्वाज और अंकित ने करीब एक मिनट तक उनके गाल पर 15 तमाचे जड़े।

घटना के बाद सौरभ सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा

पीड़ित ने बताया कि घटना से संबंधित CCTV फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई है।

वहीं, मारपीट का CCTV फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामले में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button