
लखनऊ में भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कल स्कूलों में अवकाश रहेगा। दिए गए आदेश के मुताबिक कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला बारिश और खराब मौसम के चलते लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ पूर्वानुमान में 26 सितंबर को भी बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना दर्ज की गई है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए IMD ने 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
लखनऊ में 29.6 डिग्री हुआ दिन का पारा
राजधानी में गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और हवा के कारण मौसम सुहाना रहा। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे 29.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 और शनिवार को 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों दिन भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है।









