
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 59 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है।
रेड अलर्ट वाले जिलों में आज स्कूल बंद रखने के निर्देश हैं। वहीं, प्रदेश के 51 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोंडा में ऑरेंज अलर्ट है। बलरामपुर, हरदोई और लखनऊ में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाराबंकी, बिजनौर और अमरोहा में भी ऑरेंज अलर्ट है।
इसके साथ ही मुरादाबाद, संभल और बदायूं में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में भी बारिश को लेकर अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। रेड अलर्ट वाले जिलों में स्कूल बंद रखने के फैसले के साथ लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।









