कानपुर देहात में युवक की बेरहमी से हत्या, गले में पट्टा डालकर घसीटा; 6 लोगों पर केस दर्ज

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुरावरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को पहले गले में पट्टा डालकर घसीटा गया और उसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। जघन्य हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं युवक को लाठी-डंडों से पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति युवक के गले में पट्टा डालकर उसे घसीटता हुआ नजर आ रहा है। पूरी घटना ने इलाके में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ बर्बरता की गई और उसकी जान ले ली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। मृतक की बहन ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह पूरी वारदात कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव की बताई जा रही है। युवक की हत्या की घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button