सुल्तानपुर में संजय यदुवंशी के घर पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिले मशहूर अवधी गायक

सुल्तानपुर में मशहूर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आधी रात धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित संजय यदुवंशी के घर पर छापा मारा। हालांकि, छापे के दौरान संजय यदुवंशी घर पर नहीं मिले। पुलिस कार्रवाई के दौरान परिवार और पुलिस के बीच नोकझोंक की भी खबर है।

पुलिस के मुताबिक, संजय यदुवंशी कई मामलों में वांछित हैं। पुलिस का कहना है कि नगर कोतवाली और धम्मौर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान संजय घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सिंगर संजय यदुवंशी ने फेसबुक के जरिए सवाल उठाए हैं। संजय ने पूछा कि आखिर मामला क्या है और वारंट कहां है? उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक सिंगर को अपराधी क्यों बनाया जा रहा है।

संजय यदुवंशी का घर धम्मौर थाना क्षेत्र में है। पुलिस की आधी रात हुई कार्रवाई और इसके बाद सिंगर की ओर से उठाए गए सवालों को लेकर मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई के संबंध में अपनी बात सामने रखी गई है, जबकि संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Back to top button