जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्त पहरा, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कार्रवाई होगी

राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले एक बड़े प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने की कोशिशों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनका सीधा असर आम यात्रियों की आवाजाही पर भी देखने को मिल रहा है।

प्रशासन की ओर से जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने तय समयसीमा से बहुत कम समय पहले आवेदन किया था, जबकि नियमों के अनुसार ऐसे आयोजनों की जानकारी कम से कम 10 दिन पहले दी जानी चाहिए। नई दिल्ली इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर जमावड़े पर रोक है।

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर 57 प्रमुख स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने की सिफारिश की है। बंद होने वाले स्टेशनों में राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, और विश्वविद्यालय जैसे भीड़भाड़ वाले बड़े स्टेशन शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इन रास्तों का इस्तेमाल कर भीड़ संवेदनशील इलाकों की तरफ बढ़ सकती है।

इसके साथ ही, पूरे शहर में शराब की दुकानें बंद रखने और दिल्ली में प्रवेश करने वाले बॉर्डरों को सील करने की तैयारी भी की जा रही है। जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति प्रदर्शन या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

List of Closed Metro Stations

  1. Janpath
  2. Patel Chowk
  3. Central Secretariat
  4. Lok Kalyan Marg
  5. Rajiv Chowk
  6. New Delhi
  7. Seva Teerth (Udyog Bhawan)
  8. Mandi House
  9. Bara Khamba Road
  10. ITO
  11. Delhi Gate
  12. Khan Market
  13. R.K. Ashram Marg
  14. Jhandewalan
  15. Supreme Court
  16. Indraprastha
  17. Shivaji Stadium
  18. INA (both metro lines)
  19. Hauz Khas
  20. Jor Bagh
  21. Arjangarh
  22. Sarai Kale Khan-Nizamuddin
  23. Lajpat Nagar
  24. Jangpura
  25. Ashram
  26. Kalindi Kunj
  27. Jasola
  28. Jamia Millia Islamia
  29. Okhla Vihar
  30. Chawri Bazar
  31. Jama Masjid
  32. Karol Bagh
  33. Rajendra Place
  34. Vishwavidyalaya
  35. Vidhan Sabha
  36. Civil Lines
  37. Kashmere Gate
  38. Inderlok
  39. G.T.B. Nagar
  40. Kanhaiya Nagar
  41. Netaji Palace Subhash
  42. Azadpur
  43. Adarsh Nagar
  44. Jahangir Puri
  45. Haiderpur Badli Mor
  46. Majlis Park
  47. Shalimar Bagh
  48. Seelampur
  49. Maujpur
  50. Jafrabad
  51. Welcome
  52. Yamuna Vihar
  53. Khazuri Khas
  54. Shahdara
  55. Rithala
  56. Rohini East
  57. Rohini West

Related Articles

Back to top button