यूट्यूबर संजय यदुवंशी पर शिकंजा, 250 अज्ञात लोगों समेत दर्ज हुए 3 मुकदमे

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मशहूर यूट्यूबर संजय यदुवंशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मशहूर यूट्यूबर संजय यदुवंशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने संजय यदुवंशी और उनके लगभग 250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ 3 अलग-अलग गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। यह पूरी कार्रवाई नगर पालिका के लिपिक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।

मामला नगर के स्वामी विवेकानंद स्मृति पार्क से जुड़ा हुआ है, जहाँ भारी भीड़ के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पार्क में तोड़फोड़ करने और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। इसके अलावा, नगर पालिका कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने इस केस में SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं।

घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। इसके लिए पार्क और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button