
त्यौहारी सीजन की चहल-पहल के बीच देश भर के छोटे-बड़े दुकानदारों और कारोबारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के अपने फैसले को दिवाली के बाद तक टाल दिया है।
इस निर्णय का सीधा मतलब है कि त्यौहारों के इस सीजन में व्यापारियों को अपने ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। NPCI की स्टीयरिंग कमेटी ने बताया कि MDR लागू करने की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
यह फैसला मुख्य रूप से व्यापारियों और दुकानदारों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्पष्ट कर दें कि इस शुल्क का आम जनता और एक खाते से दूसरे खाते में होने वाले सामान्य UPI ट्रांसफर पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन व्यापारियों के लिए त्यौहारों के समय यह फैसला निश्चित रूप से राहत की सांस लेकर आया है।









