Akhilesh Yadav Rampur Visit : 22 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे अखिलेश,आजम खान से जेल में करेंगे मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिला जेल में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर भी जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब खान से होगी। इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

दोपहर 12:30 बजे रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय में लैंड करेगा। इसके 15 मिनट बाद, यानी दोपहर 12:45 बजे वह जिला जेल पहुंचकर आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर जाएंगे।

तंजीन फातिमा और अदीब खान से भी होगी मुलाकात

रामपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव आजम खान के परिवार से भी मिलेंगे। वह तंजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब खान से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और पार्टी नेतृत्व के बीच संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना

अखिलेश यादव के इस दौरे के बीच उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं हो सकती हैं। हालांकि, चुनावी रणनीति पर चर्चा को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में रामपुर दौरे के दौरान होने वाली मुलाकातों पर राजनीतिक जानकारों और समाजवादी पार्टी के समर्थकों की नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button