UP Bullet Train: दिल्ली से काशी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आगरा का सफर 59 मिनट में होगा पूरा

उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी है।

उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर के जरिए दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने की योजना है। इससे यूपी और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

प्रस्तावित कॉरिडोर के तहत दिल्ली से आगरा का सफर करीब 58 से 59 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं, दिल्ली से कानपुर पहुंचने में करीब 1 घंटा 50 मिनट और दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में 2 घंटे 12 मिनट लगने का अनुमान है।

इसके अलावा, दिल्ली से वाराणसी का सफर करीब 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होने का अनुमान है। इस हाईस्पीड रेल नेटवर्क को आगे बिहार के पटना से भी जोड़ने की योजना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रस्तावित परियोजना से दिल्ली, यूपी और बिहार के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो सकता है।

इस कॉरिडोर से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ये यात्रा समय प्रस्तावित परियोजना के अनुमान हैं, वास्तविक समय परियोजना के क्रियान्वयन और अंतिम रूट पर निर्भर करेगा।

Related Articles

Back to top button