आज घोषित होगा ‘UP TET- 2021’ का रिजल्ट, 19.30 लाख अभ्यर्थियों को था बेसब्री से इंतजार, जाने कितने बजे घोषित होंगे नतीजे?

UPTET 2021-22 परीक्षा परिणामों की लगभग 20 लाख उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसे लेकर कई लोगों ने तो सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी क्योंकि पहले खबर थी की UPTET परीक्षा परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था। हालांकि, UPBEB की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं होने के कारण, उम्मीदवारों को इस सरकारी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा करते रहना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET 2021-22 के परिणाम आज यानी 8 अप्रैल, 2022 को घोषित किये जाएंगे। UPTET के परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, लखनऊ, (UPBEB) द्वारा घोषित किये जाने है। उम्मीदवार UPTET की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर देख सकते हैं।

UPTET 2021-22 का रिजल्ट आज दोपहर तक घोषित किया जा सकता है। इससे पहले गुरूवार को विभाग में आधिकारिक साइट पर उत्तर कुंजिका अपलोड की थी। बता दें कि UPTET-2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी, जिसमें से लगभग 19.30 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

UPTET 2021-22 परीक्षा परिणामों की लगभग 20 लाख उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसे लेकर कई लोगों ने तो सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी क्योंकि पहले खबर थी की UPTET परीक्षा परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था। हालांकि, UPBEB की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं होने के कारण, उम्मीदवारों को इस सरकारी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा करते रहना पड़ा था।

UPTET परिणाम 2021-22 के प्रमाणपत्र की वैधता भी लाइफ टाइम के लिए बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब जब तक चाहें अपने प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकेंगे और इसकी वैधता समाप्त नहीं होगी। अगर आपने भी UPTET 2021-22 की परीक्षा दी है तो रिजल्ट के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर लगातार नजर रखनी होगी।

Related Articles

Back to top button