
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने मीटिंग में शामिल अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होने सरकारी कार्यालयों में लंच टाइमिंग पर भी सख्त निर्देश दिए है। सीएम ने कहा, सरकारी कार्यालयों में भोजनावकाश आधे घंटे से ज्यादा न हो।
बता दें, सीएम मीटिंग में शामिल अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली है, लंच टाइम में कर्मचारी घंटों गायब रहते हैं। सरकारी प्रोजेक्ट्स में DPR बनाने वाली कंपनी को लेकर भी निर्देश दिए गए। ऐसी संस्था उस काम की टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी।









