लखनऊ: आज यूपी बोर्ड के 12वीं का पेपर, 24 जनपदों में आयोजित होगी अंग्रेजी की परीक्षा…

आज यूपी बोर्ड के 12वीं के अंग्रेजी का पेपर प्रथम पाली में कराया जाएगा। जिसे नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी अफसरों ने पूरी कर ली है और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। बता दें, आज सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बता दें, 24 जनपदों में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी। 30 मार्च को यूपी बोर्ड परीक्षा में होने वाले इंटरमीडिएट का अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रश्नपत्र बलिया में आउट होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद शासन स्तर से इंटरमीउिट का प्रश्न पत्र निरस्त करदिया गया था।

परीक्षा को द्वितीय पाली की जगह प्रथम पाली में कराया जाएगा। अंग्रेजी की इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें इंटरमीडिएट के 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर जिले में में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पूरी तरह अलर्ट रहेंगे।

Related Articles

Back to top button