
नमकीन व्यापारी बना लुटेरा, व्यापार बढ़ाने के लिए बोलेरो गाड़ी की पड़ी जरूरत तो लूट की घटना को दिया अंजाम। बदमाशो को हायर कर, अपने ड्राइवर के साथ बोलेरो गाड़ी की लूट लिया। कानपुर के रहने वाला है नमकीन व्यापारी, बनारस में रहकर करता था नमकीन की सप्लाई। बनारस के बड़ा गांव में लूट की घटना को दिया था अंजाम। बोलेरो गाड़ी सहित व्यापारी व ड्राइवर चील्ह थाना क्षेत्र से हुए गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया खुलासा।
व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बोलेरो गाड़ी की जरूरत ने नमकीन व्यवसाई को लुटेरा बना दिया। कानपुर से आकर वाराणसी में रहकर पुनीत पिछले कुछ समय से रहकर नमकीन का कार्य कर रहा था। नमकीन के सप्लाई को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एक बोलेरो गाड़ी की जरूरत थी, बोलेरो खरीदने के लिए व्यवसाई के पास रुकेगी व्यवस्था नहीं थी इसके लिए उसने एक गाड़ी को लूटने की योजना बनाई और कुछ परिचितों की मदद से अपने पैतृक निवास कानपुर से लुटेरों से संपर्क किया और उनको बुलाकर एक बुलेरो को किराए पर लेकर लूट लिया।
बीते नौ अप्रैल को वाराणसी जनपद के बाबतपुर से एक बोलेरो गाड़ी को बुक किया था और मिर्जापुर से सटे सीमा पर घूमते रहे इसके बाद चील थाना क्षेत्र के क्षेत्र में बोलेरो ड्राइवर को बांधकर गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना में पुनीत के साथ उसका ड्राइवर दीपेंद्र और कानपुर से आए कुछ लुटेरे भी शामिल थे। तफ्तीश में लगी पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद चोरी की बोलेरो पर आ रहा है, उसके साथ साथ मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति चल रहा है । इनको रोककर चेक करने पर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ । एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया।









